फर्जी बैंक मैनेजर बनकर एक ठग ने न्यास कॉलोनी की महिला को फोन किया और एटीएम कार्ड का नंबर लेकर उनके बैंक खाते से 34 हजार रुपए निकाल लिए। महिला के बयान दर्ज कर सिटी पुलिस ने सोमवार शाम एफआईआर दर्ज की। न्यास कॉलोनी के युवराज कोसे की प|ी प्रमिला कोसे (40) के मोबाइल फोन पर दोपहर 3:13 बजे किसी ने बैंक मैनेजर बनकर फोन लगाया और एटीएम की डिटेल मांगी। महिला ने एटीएम कार्ड की डिटेल नोट करवा दी। जब खाते से 34 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया तो महिला को ठगी का पता चला। महिला ने ठगी होेने की शिकायत सिटी थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।