पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर से भागा ग्वालियर का बालक इटारसी में मिला

घर से भागा ग्वालियर का बालक इटारसी में मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| रेलवे स्टेशन पर जीवोदय चाइल्ड लाइन को ग्वालियर से घर से भागकर आया एक 10 वर्षीय बालक मिला। चाइल्ड लाइन के प्रशांत बानखेड़े को शक होने पर बालक से पूछताछ की। उसने पता ग्वालियर बताया और भागकर आने की बात कही। बालक को जीवोदय संस्था लाकर परिजन को जानकारी दी। सोमवार को बालक को जीवोदय संस्था द्वारा सीडब्ल्यूसी हरदा पेश किया गया। 19 मई की दोपहर 2 बजे प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर बालक मिला था। वो अमृतसर एक्सप्रेस से इटारसी आया था। पूछताछ में बालक ने बताया सातवीं में पढ़ता है। मां का निधन हो चुका है। परिवार में दो बड़ी बहनें और पिता है।

पिता कैंसर पीड़ित है। स्कूल की छुट्‌टी में घर पर अकेला था। बिना बताए घर से आ गया। संस्था के कोडिनेट्रर रवि श्रृंगी ने सीडब्ल्यूसी हरदा ने जीवोदय में बालक को रखने के आदेश दिए है। परिजन से संपर्क किया है। परिजन के आने पर बालक को भेजा जाएगा। इधर सागर जिले संभाग से भी एक 17 वर्षीय किशोरी घर भागकर इटारसी आ गई। जीआरपी को किशोरी मिली। जीआरपी ने किशाेरी को परिजन के सुपुर्द किया।



उसके परिजन से संपर्क किया गया।



सोमवार को परिजन उसके लेने इटारसी पहुंचे।

खबरें और भी हैं...