पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अप्रैल में 7 तिथियों में 300 शादियां आखातीज पर करोड़ों का कारोबार

अप्रैल में 7 तिथियों में 300 शादियां आखातीज पर करोड़ों का कारोबार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया और अप्रैल के 7 शुभ मुहूर्त में 250 से 300 शादियां हाेंगी। मंगलवार तक करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ। 18 अप्रैल को आखातीज शादियों और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ है। बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो खरीदारी के लिए शुभ है। दान, स्नान, जप, हवन व श्राद्ध का फल अक्षय रहेगा। मांगलिक कार्य शुभ होंगे।

इन तारीखों में मुहूर्त

अप्रैल: 18, 19, 20, 26, 27, 28, 29

मई : 11, 12 16 मई से 13 जून तक शादियां नहीं। जून : 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29 जुलाई : 5, 6 और 10 23 जुलाई से 19 नवंबर तक चातुर्मास प्रारंभ होगा। चार माह में विवाह नहीं होंगे। दिसंबर : 12, 13

चौरिया कुर्मी समाज का विवाह सम्मेलन आज

चौरिया कुर्मी समाज का सम्मेलन बुधवार को मंडी प्रांगण में होगा। 54 नवयुगल सात फेरे लेंगे। मंगलवार को मेजबान साकेत में माता पूजन किया। मंडप में सत्यनारायण की कथा हुई।

यह है कार्यक्रम

सुबह 8 बजे: सम्मेलन की तैयारी

सुबह 10 बजे : सामूहिक बारात

सुबह 11ः30 बजे : पाणिग्रहण

दोपहर 2ः30 बजे : वरमाला

शाम 4 बजे : विदाई

बाजार चमका : 42 डिग्री तापमान में खरीदी

हार, कंगन का ट्रेंड

24 कैरेट के गोल्ड का भाव 31 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 1500 से 2000 का उछाल आया है। ज्वेलरी शोरूम के संचालक निपुण गोठी ने बताया हार, कंगन, चूड़ियां ज्यादा बिकी।

सराफा

फ्रिज, टीवी

फ्रिज-टीवी 10 से 15 हजार की रेंज में हैं। 300 से ज्यादा फ्रिज व टीवी बिके। एक दुकान से रोज 8 कूलर बिक रहे हैं। कुछ आइट्म्स पर डिस्काउंट भी है।

इलेक्ट्रॅानिक्स

टेंट एंड केटर्स 40

अनुमानित कारोबार

4.5 करोड़ रुपए

अनुमानित कारोबार

12 करोड़ रुपए

अनुमानित कारोबार

1.25 करोड़

बाइक-कार की ब्रिकी

बाइक पर मोबाइल और केश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 1.70 लाख रुपए तक की बाइक्स मार्केट में हैं। अप्रैल के में 2 हजार बाइक बिकने का अनुमान है। इस बार कार भी अच्छी बिक रही हैं।

ऑटो मोबाइल्स

वेडिंग साड़ियां

किड्स ड्रेसेस 300 रुपए से 2500 रुपए तक उपलब्ध हैं। गर्ल्स परिधान महंगे हैं। इनकी कीमत 700 से 4000 रुपए तक है। वेडिंग साड़ियां 1200 से 10,000 रुपए तक की हैं।

परिधान

ज्वेलरी के बाद सबसे बड़ा बजट टेंट व केटर्स का है। सहभोज में 1000 मेहमानों पर 2 लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए तक खर्च आ रहा है। केटर्स तीन केटेगरी में खाने के मेन्यू पैकेज दे रहे हैं। सबसे कम प्रति प्लेट 150 से 175 रु., मध्यम 250 से 350 रु. और हाई रेट 500 से 600 रुपए है। स्थानीय हलवाइयों के अलावा बाहर के केटर्स भी बुक हो चुके हैं। किराना बाजार में आटा, तेल, घी, शक्कर, बासमती राइस का अच्छा उठाव है।

अनुमानित कारोबार

8.50 करोड़

अनुमानित कारोबार

1.25 करोड़

सोफा, अलमारी

पलंग, सोफा सेट, अलमारी और ड्रेसिंग टेबल ज्यादा बिक रहे हैं। सेट 45 हजार रुपए तक है। पलंग 6 हजार से, सोफा सेट 15 हजार से, अलमारी 7 से 15 हजार, ड्रेसिंग टेबल 2500 से 5500 तक के रेट में उपलब्ध हैं।

वुड-स्टील

मैरिज गार्डन

करीब 150 शादियांे के लिए रिसोर्ट, मैरिज गार्डन और सामाजिक भवनों से हो रही हैं। रिसोर्ट संचालक अशोक अग्रवाल ने बताया 75 हजार रुपए से 10 रूम के साथ 90 हजार रुपए का पैकेज है।

पैकेज

अनुमानित कारोबार

1.50 करोड़

अनुमानित कारोबार

1.50 करोड़

खबरें और भी हैं...