खंभे में अचानक लगी आग 45 मिनट तक बिजली बंद
सिंधी कॉलोनी के ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे की वायरिंग में मंगलवार रात को फाॅल्ट होने से आग लग गई। इससे रात 12:45 बजे पूरे इलाके की बिजली बंद हो गई। कॉलोनी के रहवासियों ने खंभे पर आग देखकर बिजली कंपनी को सूचना दी। लाइनमैन आए और फॉल्ट ठीक करने लगे। कॉलोनी में 45 मिनट तक बिजली बंद रही।
शहर में तीन दिनों से बिजली की ट्रिपिंग होने से बार-बार बिजली गुल हो रही है। ऐसा गर्मी में लोड बढ़ने से हो रहा है। मंगलवार को पथरौटा के 220 केवी केंद्र पर ट्रांसफार्मर लगाने का काम स्थगित होने से सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक होने वाली कटौती नहीं हुई। एई टाउन डेलन पटेल ने बताया कि बिजली शॉट डाउन की अगली तारीख घोषित की जाएगी। रविवार को बैंगलुरु से तकनीकी खराबी आने से बीएसएनएल का इंटरनेट पूरे दिन बंद रहा। एक्स-रे, सीटी स्कैन और सोनाग्राफी जांच नहीं हो सकी। ढाई घंटे बाद 10:30 बजे महिलाओं और मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने फॉल्ट सुधरवाया।
सरकारी अस्पताल में फाॅल्ट का ढाई घंटे तक असर
मंगलवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल में बिजली सप्लाई बंद होने का असर एक्स-रे रूम व सोनोग्राफी केंद्र पर पड़ा। जांच नहीं होने से 15-20 महिलाओं को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के कुछ हिस्सों में इमरजेंसी बिजली की व्यवस्था जनरेटर से की गई। पैथालाॅजी, सोनाग्राफी, एक्सरे भवन में सुबह शार्ट सर्किट होने से ऐसा हुआ। पूरे भवन की सप्लाई बंद हो गई। सुबह 8 बजे से मरीज आकर खड़े थे।