सेवा के लिए गठित किया परमार्थम समूह
इटारसी| जरूरतमंदों की सेवा के लिए जैन आर्यिका संघ ने युवाओं का परमार्थम समूह गठित किया है। इसमें 30 वर्ष तक की उम्र के 16 सदस्य शामिल हैं। समूह की योजना पहली लाइन के पार्श्वनाथ मंदिर के चबूतरे पर नेकी की दीवार शुरू करने की है। इसमें समाज के परिवार जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े व अन्य वस्तुओं का दान करेंगे। समूह के गठन के बाद इसके सदस्य अपना घर व राम बसेरा वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्ग महिला व पुरुषों को कपड़ों का दान कर चुके हैं।