इटारसी| आर्यिका संघ के दर्शन करने इंदौर की नसियाजी से आए युवाओं के दल ने रविवार की शाम महावीर भवन की छत पर राष्ट्र की महिमा पर नाटिका का मंचन किया। इसमें बताया गया कि भारत देश क्यों महान है। नाटिका के पात्रों में दो युवा भारत व जर्मनी के साइंटिस्ट बने। इनके बीच सवाल-जवाब हुए। विज्ञान पर आधारित भारतीय दर्शन को स्वीकार किया गया।