पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 258 बच्चे ले रहे क्रिकेट फुटबॉल का प्रशिक्षण

258 बच्चे ले रहे क्रिकेट फुटबॉल का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा के समर कैंप में 258 बच्चे क्रिकेट, फुटबाल और हॉकी की बारीकियां सीख रहें हैं। 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे शिविर में सुबह 5.50 से 7.30 तक उपस्थित रहकर उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पहला कैंप गांधी मैदान पर इंडियन क्रिकेट क्लब के नन्हेपाल, मोनू शेषपलानी, अमिताभ जैन, रिचर्ड डिकोस्टा, रिंकू जायसवाल और नीरज झा 135 बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे है। दूसरा कैंप एमजीएम कॉलेज में सांई फुटबॉल क्लब के प्रदीप जाधव और प्रदीप कलोसिया 50 बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां 25 लड़कियां भी है जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। तीसरा कैंप रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर आयोजित किया जा रहा है।जिला फुटबॉल संघ के दीपक परदेशी और टक्कू से 48 बच्चे फुटबॉल का हुनर लें रहे हैं। इसके अलावा एक कैंप पीपल मोहल्ला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहा है। यहां बब्बी जार्ज हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहें है। पार्षद व सभापति राकेश जाधव और पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी इन सबको कॉडिनेट कर रहें हैं। राकेश जाधव ने बताया कि शिविर का समापन 5 जून को होगा। समापन अवसर पर खेल विभाग द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र और नगरपालिका द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...