पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमान मंदिर से रेलवे लाइन किनारे नाले की सफाई मुहिम चलाई

हनुमान मंदिर से रेलवे लाइन किनारे नाले की सफाई मुहिम चलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| बारिश के पहले शहर के नाले-नालियों की सफाई चल रही है। रविवार को हनुमानधाम मंदिर से रेलवे लाइन के किनारे नई गरीबी लाइन तक नाले की सफाई की गई। ठंडी पुलिया से नाला मोहल्ला, बालाजी मंदिर एरिया, बूढ़ी माता मंदिर के पास से बोरतलाई नाले की सफाई करवाई जा रही है। मानसून के जून मेें आने की संभावना के चलते नगरपालिका का स्वास्थ्य दल मशीनों और सफाईकर्मियों की गैंग से सफाई करवा रहा है। इससे बारिश में निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या नहीं रहेगी। स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि अभियान में अभी दो मशीनें और डेढ़ दर्जन सफाई कर्मचारियों की गैंग काम कर रही है। बड़े नालों की सफाई मशीनों से की जा रही है जबकि सफाईकर्मी शहर के भीतर के छोटे नालों की सफाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक और मशीन बुलायी गई है, उससे सीपीई के पास से पुरानी इटारसी, सांकलिया पुल से सोनासांवरी तक नाला साफ करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...