इटारसी| आदिवासी सेवा समिति की तिलक सिंदूर में रविवार को बैठक हुई। इसमें अमाड़ा, कास्दा और टांगना के उन एक-एक गरीब परिवार को खाद्य सामग्री वितरित की गई। जिनके परिवार में गरीब बेटियां की शादियां होनी है। समिति के कोषाध्यक्ष विनोद बारिवा ने बताया समिति ने अभी तक 39 परिवारों की मदद कर चुकी है। समिति का उद्देश्य सभी वर्ग की करीब 100 गरीब कन्याओं की मदद करना है। इसके लिए समिति के सदस्य घर-घर पहुंचकर भी सामग्री भेंट कर रहे है। इस अवसर पर अध्यक्ष बलदेव तेकाम, उपाध्यक्ष मंगल कुमरे, सचिव श्यामलाल बारिवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।