पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटकर किराना एसोसिएशन के चुनाव, अध्यक्ष भारत भूषण, सचिव बने सुदर्शन

फुटकर किराना एसोसिएशन के चुनाव, अध्यक्ष भारत भूषण, सचिव बने सुदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| फुटकर किराना ऐसासिएशन के व्यापारिक सम्मेलन में कार्यकारिणी चुनाव रविवार को मालवीयगंज में बाबा गोदड़ी वाला धाम में हुए। सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन कर कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन में अध्यक्ष भारतभूषण गांधी व सचिव सुदर्शन अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक पद से एक-एक फार्म जमा हुए। एसोसिएशन में कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष बसंत लालवानी, मनोहर सुंदराणी, सुधीर दुबे, प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष अर्जुन गांधी बने। सह सचिव लीलाधर सेजवानी, रवि लालवानी, जमना साहू, विशाल चौधरी, संगठन मंत्री आदित्य गांधी, सुरेश लालवानी, ऋषि भारद्वाज व रिक्की बेलूचानी बनाए गए।





संरक्षक शिखरचंद जैन, रामेश्वर खंडेलवाल, प्रकाश भारद्वाज, जयप्रकाश अग्रवाल, कर्मवीर गांधी, मनोहर भारद्वाज व राधेश्याम अग्रवाल होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी जारी की गई। किराना युवा संगठन प्रभारी संकल्प भारद्वाज को बनाया गया। सम्मेलन में पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल व सचिव कर्मवीर गांधी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...