- Hindi News
- National
- तकनीकी स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा तालाब सौंदर्यीकरण, शेष काम तीन महीने में होगा पूरा
तकनीकी स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा तालाब सौंदर्यीकरण, शेष काम तीन महीने में होगा पूरा
इटारसी। तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद हैं। क्योंकि तालाब में शेष बचे कार्यों के लिए नगरपालिका परिषद से 79 हजार रुपए का प्रस्ताव पास हैं। अब तकनीकी स्वीकृति मिलना शेष हैं। इसके लिए नगरपालिका ने नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है। स्वीकृति मिलते ही काम दोबारा शुरू हो जायेगा। नगरपालिका विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने बताया तालाब में पाथवे, डेकोरेटेट लाइटें, बैठने की व्यवस्था और पौधारोपण का कार्य शेष है। लक्ष्य तीन माह में तालाब का शेष कार्य पूर्ण करना है। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही शेष कार्य पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि तालाब के निचले हिस्से का कार्य पूर्ण हो गया है। इसमें बारिश का पानी जमा हो जायेगा। जलावर्धन योजना से तालाब के पास स्थित पानी की टंकी को लोड किया जा रहा है। इसके ओवरफ्लो से भी तालाब भरने का कार्य किया जाएगा। फोटो: राजकुमार बावरिया