एलकेजी ज्वेलर्स व दैनिक भास्कर के संयुक्त स्वर्ण महोत्सव में पिपरिया से खरीदी करने आए हरिशंकर पटेल ने बताया मुझे रविवार के दिन ही समय मिलता है। रविवार को एलकेजी शोरूम खुला है तो हम लोग परिवार समेत यहां खरीदी करने आए हैं। क्योंकि बहुत दिनों से लग रहा था एक बार एलकेजी ज्वेलर्स से आभूषण खरीदने हैं इसके पहले हम आभूषण अपनी पारंपरिक दुकान से खरीदते थे जब उनकी जांच कैरोटोमीटर पर करवाई तो पता चला कि यह आभूषण 75 प्रतिशत से भी कम शुद्धता के हैं। इस कारण हमारे पूरे परिवार का मन बहुत खराब हुआ और अब हमने तय कर लिया है कि हमेशा आभूषण एलकेजी ज्वेलर्स से ही खरीदेंगे। साथ ही शोभापुर में रहने वाले मेरे छोटे भाई ने अपने बेटे की शादी के आभूषण एलकेजी ज्वेलर्स से खरीदे थे। वो आभूषण हमारे पूरे परिवार को पसंद आए। इससे पहले हमें आभूषण पसंद करने में न ही इतनी रेंज मिलती थी और न ही इतनी शुद्धता के आभूषण मिले। एलकेजी ज्वेलर्स के संचालक आयुष गोठी ने बताया कि जितना सोना लो उतनी चांदी मुफ्त पाओ ऑफर 26 मई दिन शनिवार तक ही है।