पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांदीखोह के जंगल से भैंस चोरी करते दो आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, तीसरा फरार

मांदीखोह के जंगल से भैंस चोरी करते दो आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, तीसरा फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांदीखोह के पास जंगल में शनिवार-रविवार की रात ग्रामीणों ने भैंस चोर गिरोह की घेराबंदी की। इसमें दो आरोपी कमलेश भुसारे और सतीश यादव मांदीखोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी कंचन भाट निवासी इटारसी मौके से भाग निकला। केसला पुलिस ने दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में टीम लगा दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम मांदीखोह व आसपास के जंगल में कई महीनों से भैंस चोर सक्रिय है। जो जंगल में घास चरने आई भैंसों को चुरा लेते और इटारसी लाकर बेच देते थे। शनिवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच आरोपी कमलेश भुसारे, सतीश यादव और कंचन भाट अलग-अलग दो बाइक से पहुंचे। जंगल में भैंस के कैंप में बैठी एक भैंस को चुराकर रास्ते ले जाने लगे।

चोरी गई भैंस की आवाज सुन दूसरी भैसों ने किया शोर

चोर भैंसों को दो मीटर लाए कि कैंप में बंधी अन्य भैंसे आवाज करने लगी। इससे ग्रामीण जाग गए। आरोपियों की नजर ग्रामीणों पर पड़ी। उन्होंने भैंस को पेड़ से बांध दिया और बाइक से भागने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई जीएस रघुवंशी डायल 100 से पहुंचे। आरोपी सतीश को सुबह पुलिस ने मांदीखोह से उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अशोक बरबड़े ने बताया तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी जंगल में घास खाने आई भैंसों को दिन में चोरी कर लेते थे और रात में जंगल के रास्ते ही इटारसी ले जाने की बात सामने आई है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...