पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यास काॅलोनी की टंकी काे धाैंखेड़ा की पाइप लाइन से जाेड़ा, समस्या होगी दूर

न्यास काॅलोनी की टंकी काे धाैंखेड़ा की पाइप लाइन से जाेड़ा, समस्या होगी दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| न्यास काॅलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में इस गर्मी पेयजल संकट की संभावना कम है। नगरपालिका ने यहां के जल संकट को हल करने यहां की टंकी को धौंखेड़ा की पाइप लाइन से जोड़ दिया है। शनिवार को सुबह से इस पानी की आपूर्ति शुरु हो जाएगी। आज विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने नई गरीबी लाइन से न्यास कालोनी की टंकी तक डाली गई पाइप लाइन कार्य का निरीक्षण कर आज से ही टंकी भरने को कहा था। शाम को करीब 4 बजे से धौंखेड़ा की पाइप लाइन से टंकी को जोड़ दिया है और टंकी भरना भी प्रारंभ कर दिया है। जल विभाग के रविन्द्र जोशी ने बताया कि न्यास कालोनी में गर्मी के दिनों में जलस्तर घट जाने से टंकी लोड करने में दिक्कतें आती थीं। वहां का ट्यूबवेल से टंकी पूरी लोड नहीं हो पाती थी। अब धौंखेड़ा की लाइन से जोड़कर इसे भरा जाएगा और इसी पानी की सप्लाई की जाएगी। पाइप लाइन विस्तार कार्य के निरीक्षण के दौरान सब इंजीनियर आदित्य पांडेय, जल विभाग के संजय दुबे, राजाराम मालवीय भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...