स्काउट के छात्र-छात्राओं ने यात्रियों को पिलाया पानी
इटारसी| पश्चिम मध्य रेलवे स्कूल न्यूयार्ड स्काउट़स के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर जल सेवा की। स्काउट्स के 15 और गाइड्स के 10 छात्र-छात्राओं ने ट्रेनों में यात्रियों काे पानी पिलाया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक सुनील जैन, स्काउट एओसी बीएल चौरे, प्राचार्य एमसी गुप्ता सुनील पुरोहित, इकवाल, अमीन अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।