सेन समाज जयंती मनाई, समाज के अध्यक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति
इटारसी | सेन जयंती महोत्सव बैंक काॅलोनी के पास स्मृति भवन में मनाया गया। समाज के लोगों ने सेन महाराज की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान सेन समाज के अध्यक्ष राकेश सेन के कार्यकाल को तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंच से नए अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई। अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किए गए। आधे घंटे में पुरानी इटारसी के दीपक सराठे और लोहारिया के धीरेंद्र सराठे के नाम आए। लेकिन अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसी स्थिति में समाज ने समिति को आगामी बैठक तक यथावत राकेश सेन को अध्यक्ष रखने की घोषणा की। जयंती कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी। अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीता सरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष अरूण चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल सहित सेन समाज उपाध्यक्ष नारायण सेन, हाकिम सिंह श्रीवास, सागर सराठे, अनुराग सराठे, विजय श्रीवास, शिवनारायण सराठे, दीपक सेन, अशोक श्रीवास, लालू सराठे, राकेश मालवीय, पवन उसरेठे, संतोष सेन, योगेश सराठे, मनोज उसरेठे सहित अन्य उपस्थित थे।