पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इटारसी के 10 गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची टीमें, सोसायटियों को शोकॉज नोटिस

इटारसी के 10 गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची टीमें, सोसायटियों को शोकॉज नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को प्रशासन के दलों ने गेहूं खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। केंद्रों पर अनियमितताएं पाए जाने पर सहायक समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीओ ने परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी। तुलाई में देरी की शिकायत पर एसडीओ ने निर्देश दिए कि अगले दो दिन केंद्र पर आ चुके गेहूं की ही तुलाई की जाए।

एसडीओ आरएस बघेल ने गेहूं खरीदी केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण दल गठित किए। वे खुद भट्टी, जुझारपुर, जमानी केंद्र देखने पहुंचे। प्रभारी तहसीलदार रितु भार्गव, अतिरिक्त तहसीलदार ऋषि मौर्य ने संयुक्त रूप से खरीदी केंद्र सनखेड़ा, रामपुर, बिछुआ, सोनतलाई केंद्र का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार एनपी शर्मा केसला व कालाआखर खरीदी केंद्र पहुंचे। निरीक्षण केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं। सहायक समिति प्रबंधकों को शोकाज नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया केंद्र में छाया और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। तिरपाल नहीं थे। बारदाने कम थे। गेहूं के परिवहन में ढिलाई चल रही थी। जिन किसानों को मैसेज नहीं मिले उनका गेहूं भी तुल रहा था। प्रभावी किसान अपने गेहूं की तुलाई पहले करवा रहे थे।

इटारसी। निरीक्षण करते हुए अधिकारी।

टिगरिया में हम्माल कर रहे तुलाई

में देरी
इटारसी| टिगरिया खरीदी केंद्र पर शुक्रवार को डोलरिया तहसीलदार पहुंचे। यहां परिवहन नहीं होने से 15 से 17 हजार क्विंटल गेहूं बिना तुले पड़ा था। शेड नहीं है। यहां पांच तोल कांटे हैं पर हम्माल तुलाई नहीं कर रहे है। प्रतिदिन 1000-1200 क्विंटल की तुलाई हो रही है। कुल्हाड़ा गांव के किसान राकेश गौर का कहना है कि डोलरिया तहसीलदार व एसडीएम को फोन पर अवगत कराया था। तहसीलदार ने बताया केंद्र पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।

तुलाई में देरी की शिकायत करने किसान आए
पथरौटा के गेहूं खरीदी केंद्र में गड़बड़ी होने पर 35-40किसान एसडीएम कार्यालय शिकायत करने आ गए। इनका कहना था केंद्र में तौलकांटे कम हैं। तुलाई कार्य में पक्षपात हो रहा है। किसानों को गेहूं तुलाई के लिए चार दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इस शिकायत पर एसडीएम बघेल और नायब तहसीलदार शर्मा खरीदी केंद्र देखने पहुंचे। एसडीओ रेवेन्यू ने सोसायटी प्रबंधक को निर्देश दिए कि अगले दो दिन केंद्र पर आ चुके गेहूं की ही तुलाई की जाए। गड़बड़ी में लिप्त पाए जाने पर सहायक समिति सेवक को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...