पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुझारपुर गांव में फारेस्ट टीम पर 10 से ज्यादा लोगों ने किया हमला

जुझारपुर गांव में फारेस्ट टीम पर 10 से ज्यादा लोगों ने किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है।

इटारसी| हमले में क्षतिग्रस्त वन विभाग के वाहन।

अवैध सागौन की सूचना पर सर्च वॉरंट के साथ तलाशी लेने गई थी टीम

भास्कर संवाददाता| इटारसी

एडिशनल डीएफओे के नेतृत्व में सर्च वारंट के साथ जुझारपुर गांव के एक घर से अवैध सागौन जब्त करने गई 17 सदस्यीय फॉरेस्ट टीम पर रविवार दोपहर 12 बजे 10 से ज्यादा लोगों ने तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में डिप्टी रेंजर सहित 6 वनकर्मी घायल हुए हैं। दो सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई हैं। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल डिप्टी रेंजर व दो वन रक्षक इटारसी अस्पताल में भर्ती हैं। दपुलिस ने बताया केसला ब्लाॅक के जुझारपुर गांव में प्रदीप पटेल और रामगोपाल पटेल के घर अवैध सागौन की सूचना मिली थी। इसकी तलाशी के लिए सर्च वारंट लेकर सीसीएफ स्क्वायड की 17 सदस्यीय टीम गई थी। इनमें तीन महिला वनकर्मी भी थीं। शेष | पेज 4 पर

पेयजल के लिए नपा की कवायद

चोरी के पानी से मूंग की सिंचाई करने वालों को पकड़ने नदी पर लगवाए 8 सीसीटीवी कैमरे

महेश भवरे. हरदा | गर्मी की मूंग के लिए किसान अजनाल नदी से पानी न खींच सके इसके लिए नगरपालिका निगरानी कर रही है। नपा ने निगरानी के लिए नदी क्षेत्र में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनसे नदी के पानी पर नजर रखी जाएगी। रोज वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। स्टाप डेम की 8-8 घंटों की शिफ्ट में निगरानी भी कराई जा रही है। संभवत: प्रदेश में यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें जल संकट से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाकर वीडियोग्राफी कराई जा रही हो।

बिरजाखेड़ी के पास स्थित अजनाल नदी से शहर को रोजाना 30 लाख लीटर पानी मिलता है। इससे शहर की 30 फीसदी आबादी की प्यास बुझती है। शेष | पेज 4 पर

खबरें और भी हैं...