पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वब्राह्मण समाज ने निकाली वाहन रैली

सर्वब्राह्मण समाज ने निकाली वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती महोत्सव के तहत सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक बंधुओं के साथ वाहन रैली निकाली। रैली ट्रैक्टर स्क्रीम िस्थत दुर्गा मंदिर से शुरू प्रारंभ हुई। ओवरब्रिज, एसीसी चौराहा, जयस्तंभ चौक, सूरजगंज, मालवीय गंज होते हुए न्यूयार्ड में समापन हुआ।

रैली में डीजे की धुन और अपने वाहनों पर भगवा ध्वज लगाकर निकले समाज के युवाओं ने जय-जय परशुराम के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। रैली के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था। सर्व ब्राह्मण समाज, परशुराम सेना, युवा ब्राह्मण, चाणक्य सेना सहित समाज की विभिन्न् इकाईयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं रैली में शामिल हुए।

इटारसी। वाहन रैली में समाज के लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा आज, फिल्म अभिनेता आएंगे

जयंती समारोह में के तहत सोमवार को शाम 4 बजे दूसरी लाइन स्थित परशुराम भवन से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रैली के बाद फ्रेन्डस स्कूल में महाआरती, विप्र शिरोमणी सम्मान और प्रसादी वितरण होगा। रैली में मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी और टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, खनिज विकास निगम अध्यक्ष पं. शिव चौबे, पूर्व गृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकू भाई, अंबिका शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

गणगौर महोत्सव में युवा मडंल कुकरावत, रोलगांव ने दी प्रस्तुति

होशंगाबाद। शांति नगर में नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित गणगौर महोत्सव के दौरान रविवार देर रात तक मां की आराधना हुई। जय माता दी युवा गणगौर मडंल कुकरावत, रोलगांव ने प्रस्तुति दी। देर रात तक श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...