सरदार पटेल सेवा समिति संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित
इटारसी| सामाजिक संस्था सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा समिति की बैठक पुरानी इटारसी के सरदार पटेल सामाजिक भवन में समिति संस्थापक एनपी चिमानिया की अध्यक्षता में हुई।
सरदार पटेल सेवा समिति की इस नई कार्यकारिणी में संरक्षक के पद पर एनपी चिमानिया, अरुण मेहतो, डाॅ. केके पटेल और एलएल महालहा नियुक्त किए। समिति अध्यक्ष पद का दायित्व डाॅ. प्रदीप चौधरी को दिया। कार्यकारी अध्यक्ष गुलाबदास मेहतो, उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद चौधरी, अशोक चिमानिया, एलएन रावत और पीसी रावत मनोनीत हुए। सचिव संतोष गौर, सह-सचिव विनोद चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, सहकोषाध्यक्ष रिखीराम वर्मा नियुक्त किए गए।