पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वब्राह्मण समाज ने निकाली रैली, आनंद मेला लगा

सर्वब्राह्मण समाज ने निकाली रैली, आनंद मेला लगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती महोत्सव के तहत सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक बंधुओं के साथ वाहन रैली निकाली। रैली ट्रैक्टर स्क्रीम िस्थत दुर्गा मंदिर से शुरू प्रारंभ हुई। ओवरब्रिज, एसीसी चौराहा, जयस्तंभ चौक, सूरजगंज, मालवीय गंज होते हुए न्यूयार्ड में समापन हुआ। रैली में डीजे की धुन और अपने वाहनों पर भगवा ध्वज लगाकर निकले समाज के युवाओं ने जय-जय परशुराम के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। सर्व ब्राह्मण समाज, परशुराम सेना, युवा ब्राह्मण, चाणक्य सेना सहित समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं रैली में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...