पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मर्डर के आरोपी ने झूठी मुखबिरी कर टीम भेजी जुझारपुर, वारंट में पिता का नाम भी था गलत

मर्डर के आरोपी ने झूठी मुखबिरी कर टीम भेजी जुझारपुर, वारंट में पिता का नाम भी था गलत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुझारपुर के एक घर में सागौन की तलाशी लेने के लिए सीसीएफ स्क्वायड को मर्डर केस के एक आरोपी ओपी मिश्रा ने झूठी मुखबिरी की थी। फाॅरेस्ट अधिकारी जो सर्च वारंट लेकर गए थे उसमें पिता का नाम भी गलत था। झूठी मुखबिरी और गलत वारंट से बौखलाकर ग्रामीणों ने वन अमले पर तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया। डीएफओ विजय सिंह ने पुष्टि की है कि टिंबर कारोबारी ओपी मिश्रा ने जुझारपुर में अवैध सागौन का जखीरा होने की सूचना दी थी। उसकी थाने में शिकायत कराएंगे। पूरी घटना झूठी मुखबिरी के चलते हुई। इधर, पथरौटा थाने में झूठे मुखबिर मिश्रा की फाइल खुल गई है। जुझारपुर में ग्रामीणों के हमले से डिप्टी रेंजर सहित 6 वनकर्मी घायल हुए हैं।

प्रदीप की बहन थाने आई, बयान लिए: प्रदीप की बहन ने थाने आकर बयान दिया है कि वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। फारेस्ट वाले मुझसे पता पूछ रहे थे। मैंने बताया प्रदीप का घर यही है। उसी समय गांव के लोगों के आने पर मैं बच्चे को लेकर अंदर चली गई। इधर इटारसी में पुलिस ने मौखिक बयान लेकर कहा-जिन लोगों ने फाॅरेस्ट दल पर हमला किया है उनसे पूछताछ करेंगे।

सर्च करने पर नहीं मिली घर में सागौन

इटारसी. घायल वनरक्षक हेमराज की पीठ पर चोट का निशान।

सच्चा कौन? पुलिस या फॉरेस्ट



पथरौटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया वन अधिकारियाें ने थाने आकर फोर्स मांगी। तब तक घटना हो चुकी थी। हम 5 मिनट में पुलिस फोर्स लेकर गांव रवाना हो गए। गांव में जाने से पहले सूचना नहीं दी।

पुलिस खंगाल रही झूठे मुखबिर का रिकाॅर्ड

वन विभाग के एडिशनल डीएफओ डीके वासनिक ने कहा इटारसी और पथरौटा थाने में लिखित सूचना दी थी लेकिन पुलिस बल नहीं भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बल की कमी होने का जवाब दिया।

5 पर लोगों पर बलवा का केस

रात 11 बजे हुए गिरफ्तार

फाॅरेस्ट कर्मियों पर हमला करने वालों करीब 5 लोगों पर बलवा का केस दर्ज किया गया। प्रदीप पटेल, राेहित पटेल, आकाश पटेल, संजय धुर्वे, मोहन उइके को गिरफ्तार किया गया।

ऐसे थी झूठी मुखबिरी

वन विभाग के अधिकारी प्रदीप पटेल और रामगोपाल पटेल के नाम का वारंट लेकर जुझारपुर गए थे, लेकिन घर में सागौन और वन उपज नहीं मिली। गांव के लोगों से पता चला प्रदीप पटेल का पहले लकड़ी का काम था। अब वह और उनके परिजन खेती-किसानी करते हैं।

ग्रामीणों हमले में घायल डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव।

5 नामजद सहित अन्य लोगों पर बलवा का केस

शिकायत आने पर रिपोर्ट लिखेंगे

फाॅरेस्ट अधिकारियाें ने झूठी मुखबिरी करने वाले के खिलाफ अभी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। बलवा के आरोप में 5 नामजद आरोपियों को रात करे गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार, प्रभारी पथरौटा थाना

भास्कर पड़ताल

जमानत पर रिहा है मुखबिर ओपी मिश्रा, लकड़ी कारोबारी भी है

आेपी मिश्रा मर्डर केस का आरोपी है। हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर लकड़ी का लाइसेंसी कारोबार कर रहा है। इटारसी में जनता टॉकीज के पास उसका वुड फर्नीचर का कारखाना है। फाॅरेस्ट अधिकारियों का करीबी होने के कारण दूसरों को फंसाने के लिए मुखबिरी करता है। रविवार को भी झूठी मुखबिरी कर फाॅरेस्ट दल को जुझारपुर भेजा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया मिश्रा ग्रामीणों को परेशान करने के मकसद से झूठी सूचना देता है। पथरौटा थाने के एक मर्डर केस काे उसने आदिवासी से छेड़छाड़ की झूठी रिपोर्ट करवाकर उलझाया था, जबकि वह मर्डर केस में खुद लिप्त था।

गांव में देखा- टूटे कांच पड़े थे, हमलावर भाग चुके थे

पुलिस पहुंची तो हमलावर गांव से भाग चुके थे। सड़कें सूनी थीं। घरों के दरवाजे बंद थे। गली में गाड़ी के कांच टूटे पड़े थे। 5 संदिग्ध लोगों को पुलिस पथरौटा ले आई। घायल डिप्टी रेेंजर अजय श्रीवास्तव और 2 वन रक्षकों हेमराज राजपूत और सौरभ मित्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...