ट्रेन में पंखे बंद होने से यात्रियों ने की चेन पुलिंग
मुंबई से चलकर लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के कोच में स्लीपर एस-6 कोच में बिजली नहीं होने से यात्रियों से नाराज हुए। यात्रियों ने पुष्पक एक्सप्रेस की दो बार चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन 10 से 12 मिनट हनुमान मंदिर भोपाल आउटर के पास खड़ी रही दी। ट्रेन गार्ड ने यात्रियों ने समझाया। लेकिन यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। रेलकर्मी व आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। यात्रियों को भोपाल में बिजली चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन के बी-1 कोच का दो ईनवेटर बंद थे। बिजली व एसी दोनों नहीं चल पा रहे थे। इसके अलावा एस-6 कोच में मुंबई से ही बिजली नहीं है। इससे लाईट, पंखे नहीं चल रहे थे। बी-1 कोच के एसी बंद होने का इटारसी मैसेज मिला था। शाम 7.25 बजे ट्रेन इटारसी आई। रेलवे के ईटीएल स्टॉफ ने एसी कोच अटैंड कर एसी सुधारा। स्लीपर एस-6 कोच के यात्रियों ने भी शिकायत की।
ईटीएल स्टॉफ के कर्मी एस-6 कोच तक पहुंचते उससे पहले ही ट्रेन चल दी। जिसके बाद यात्रियों ने दो चैन पुलिंग कर रोका।