चौरिया कुर्मी समाज का विवाह सम्मेलन 18 को
इटारसी| चौरिया कुर्मी समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन 17 अप्रैल को साकेत में माता पूजन के साथ शुरू होगा। समाज संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूदयाल पटेल ने बताया विवाह सम्मेलन के दिन समाज के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से विवाह सम्मेलन के मुख्य आयोजन प्रारंभ होंगे। 9 बजे वर-वधु का परिजनों के साथ विवाह स्थल पर आगमन होगा। ठहरने की अलग-अलग व्यवस्थाएं की हैं। सुबह 10 बजे सामूहिक बारात निकाली जाएगी। 11 बजे से पाणिग्रहण संस्कार होंगे। दोपहर 2.30 बजे से वरमाला के साथ प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए जाएंगे।