आॅर्डिनेंस फैक्ट्ररी में कार्य समिति का मतदान 21 को
इटारसी| आयुध निर्माणी इटारसी (आर्डिनेंस फैक्ट्ररी) में कार्यसमिति 2018-20 के सदस्यों के चुनाव 21 अप्रैल को होंगे। 10 पदों के लिए 21 अप्रैल को मतदान होंगे। 34 प्रत्याशी मैदान में है। आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस (इंटक) यूनियन, इम्प्लाइज यूनियन आयुध निर्माणी और आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ (बीएमएस) यूनियन प्रत्याशियों के जिताने के लिए प्रचार में लगे है।