इटारसी/सुखतवा| सुखतवा में अंग्रेजी शराब दुकान पर 10-15 बारातियों ने शराब के रेट से अधिक रुपए लेने पर तोड़फोड़ कर दी। सेल्समैन और कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पुलिस पहुंची तब तक आरोपी भाग गए। खेड़ा निवासी बनारसी यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांडुखेड़ी के पवन मरकाम, राजू भल्लावी सहित 8 लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया।