पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वराज ट्रेक्टर के जोनल हेड ने किसानों को सौंपी चाबी

स्वराज ट्रेक्टर के जोनल हेड ने किसानों को सौंपी चाबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| स्वराज ट्रैक्टर्स के ज़ोनल हेड श्री राजीव मनचंदा एक दिवसीय दौरे पर इटारसी आए। उनके साथ रीजनल मैनेजर अमित भौमिक एवं टेरिटरी मैनेजर तुषार चपले भी मौजूद थे। इस अवसर पर स्वराज के स्टार डीलर पाल ट्रैक्टर्स के खेड़ा स्थित शोरूम पर श्री मनचंदा ने कृषकों से मुलाकात की एवं 4 कृषकों को ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वराज का एक नया क्रांतिकारी मॉडल 963 एफइ जल्द ही लांच होने वाला है जो कि अपनी श्रेणी में देश का सबसे आधुनिक एवं कम डीजल खपत वाला इको फ्रेंडली ट्रेक्टर होगा। इसके अतिरिक्त श्री मनचंदा ने स्वराज की भावी योजनाओ की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पाल ट्रैक्टर्स के प्रमोद बवेजा, जितेंद्र वाजपेयी, मनोज कौशिक एवं आईसीआई बैंक के सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...