यूं तो हम वर्षों से आभूषणों की खरीदी कर रहे हैं पर जो क्वालिटी व रेंज एलकेजी पर उपलब्ध है वह हमें कहीं और देखने को नहीं मिली। हंडिया-नेमावर से खरीदी करने आए प्रवीण गुर्जर ने बताया कि पहले हमने जो जेवर अन्य जगहों से खरीदे थे जब उनकी जांच कैरोटोमीटर पर करवाई जो वह आभूषण बताई गई शुद्धता के अनुपात से कम निकले तब हमें समझ आया कि हमने कितना नुकसान उठाया है।
वहीं हमें आभूषण की खरीदी पर पक्का बिल भी नहीं दिया गया। शोरूम पर ज्वेलरी खरीदने आए मनीष भदौरिया ने बताया हमने आठ वर्ष पूर्व सोने के आभूषण एलकेजी ज्वेलर्स से खरीदे थे और कुछ समय पूर्व इंदौर में एक बड़े शोरूम पर आभूषणों की जांच करवाई तो पता चला जो बिल एलकेजी द्वारा दिया गया था उसमें आभूषणों की शुद्धता का जो अनुपात लिखा था वैसा ही हमें मिला। इस कारण हमारा पूरा भरोसा एलकेजी ज्वेलर्स पर हो गया है। आज हम इंदौर से यहां ज्वेलरी खरीदने आए हैं। यहां हमें एलकेजी ज्वेलर्स द्वारा चलाए जा रहे ऑफर जितना सोना लो उतनी चांदी मुफ्त पाओ का भी लाभ हमें मिला।