पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अड़ीबाजी करने वाले आरोपियों को एक साल का कारावास

अड़ीबाजी करने वाले आरोपियों को एक साल का कारावास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अड़ीबाजी कर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी को इटारसी कोर्ट ने एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। घटना 28 सितंबर 2016 की है। फरियादी अनिरुद्ध जीजा दिनेश पटेल के साथ तारारोड़ा के साथ बाइक से दूध बेचने इटारसी आया था। करीब 7:30 बजे सोनासांवरी नाके के पास लखन भाई की दुकान पर दूध का पैकेट लेने रुके। वहां माेनू सराठे एवं माेनू उर्फ तरुण आए। वे दोनों अनिरुद्ध से शराब पीने के लिए दो सौ रुपए मांगने लगे। रुपए न देने पर गालियां देने पर उतारू हो गए और दूध की केटली से कपाल पर मारा जिससे खून निकलने लगा। इटारसी कोर्ट में न्यायाधीश देवेश उपाध्याय ने आरोपियों को एक साल के कारावास और पांच-पांच सौ रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट में एडीपीओ बीएल काकोड़िया ने बताया कि अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास आरोपियों को भुगतना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...