इटारसी। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ ली।
इटारसी| पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 16 से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। पखवाड़े में इटारसी शहर और केसला ब्लाॅक गांवों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। पखवाड़े की शुरुआत में पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक जेबी तिवारी व प्रबंधक संजय भटनागर ने नेतृत्व में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक भटनागर ने बताया कि पखवाड़े में बच्चों के बीच स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता, ब्लॉक के बीईआे कार्यालय, जनजातीय विकास कार्यालय, आदिवासी स्कूल, छात्रावास में डस्टबिन का वितरण, वाद-विवाद प्रतियोगिता व मेरिट सूची में आई छात्रा व अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान होगा।