झोंके आने से दक्षिण एक्स. से गिरा युवक, मौत
इटारसी| हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा एक युवक शुक्रवार को केसला स्टेशन के करीब खंभा नंबर 787/6 के पास गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे मृतक के चचेरे भाई अर्जुन मालवीय व अन्य साथी ट्रेन से उतरे और मौके पर पहुंचे। उन्होंने केसला पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक नीरज पिता नाथूलाल मालवीय (22) निवासी धनोरा जिला आगर है। बताया जाता है वह साथियों के साथ हैदराबाद काम करने गया था। जहां से लौटते समय वो गेट पर खड़ा था। एएसआई राजेंद्र दुबे ने बताया मृतक को नींद का झोंका आया होगा। इससे वो नीचे गिर गया। मर्ग कर लिया है।
शनिवार को शव का इटारसी में पोस्टमार्टम होगा।