पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भतीजी से काका ने की छेड़छाड़, पहुंचा जेल

भतीजी से काका ने की छेड़छाड़, पहुंचा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर गुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति केे अपनी ही सगी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। घटना तीन दिन पहले 11 अप्रैल की है। शुक्रवार सुबह रामपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पवन पिता सूरतसिंह राजपूत (36) निवासी रामपुर थाना क्षेत्र है। पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। पीड़िता का पिता 6-7 साल पुराने मामले में आरोपी हैं। कोर्ट से सजा मिलने के बाद सजा काट रहा है।

कुछ दिन पहले पीड़िता का पिता पेरोल पर जेल से घर आया हुआ था। 11 अप्रैल को आरोपी काका पवन पीड़िता के घर के सामने आया और अपने बड़े भाई (पीड़िता के पिता) से बहस करने लगा तुम जेल से कैसे बाहर आए। बहस बढ़ गई। पीड़िता भी घर से बाहर निकल आई। उसने चाचा से कहा क्यों विवाद कर रहे हो।

इसी बात से नाराज होकर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। 11 अप्रैल की शाम पीड़िता परिजन के साथ रामपुर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने पवन पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी एवं पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

रामपुर गुर्रा थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी पर केस दर्ज

खबरें और भी हैं...