हम्माल को बाइक ने मारी टक्कर, तीन घायल
इटारसी| गुरुकुल पुलिया जमानी के पास बाइक-साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। साइकिल सवार 3 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल लाए। साइकिल सवार सुंदरलाल काजले निवासी खटामा काे पैर व छाती, बाइक चालक दीपक उइके और धन्नालाल मर्सकोले दोनों निवासी मलोथर को सिर, हाथ-पैर में चोट आई। सुंदरलाल की रिपोर्ट पर बाइक चालक दीपक उइके पर केस दर्ज किया। सुंदरलाल हम्माली है। जमानी से मजदूरी करके साइकिल से गांव जा रहा था। साथी सुरेश कुमार भी था। गुरुकुल पुलिया के पास बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए।