मंडी में शनिवार-रविवार को नहीं होगी उपज की नीलामी
इटारसी| आंबेडकर जयंती (14 एवं 15 अप्रैल) होने से रविवार होने से मंडी में नीलामी बंद रहेगी। मंडी प्रबंधन ने बताया अब हर हफ्ते में पांच दिन उपज की खरीदी होगी। ऐसे आदेश आ गए हैं। सोमवार से शुक्रवार तक खरीदी होगी। शनिवार व रविवार को मंडी में अवकाश रहेगा। मंडी प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल ने बताया शनिवार को छोटे किसानों का माल खरीद लिया जाता था। दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को भीड़ बढ़ेगी। गेहूं की फसल की कटाई हाे चुकी है। सोसाइटियों के बजाय भोपाल से किसानों को अनाज बिक्री के एसएमएस किए जा रहे हैं।
खेत-खलिहान व सोसायटियों में खुले में गेहूं रखा है। मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने किसानों से कहा गया है कि समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए गेहूं, चना व अन्य उपज बिना एसएमएस के मंडी में न लाएं।