पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरी कर लौट रहे हम्माल को बाइक ने मारी टक्कर, 3 घायल

मजदूरी कर लौट रहे हम्माल को बाइक ने मारी टक्कर, 3 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी | गुरुकुल पुलिया जमानी के पास बुधवार रात को बाइक-साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। साइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। 108 मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। साइकिल सवार सुंदरलाल काजले निवासी खटामा काे पैर व छाती, बाइक चालक दीपक उइके और धन्नालाल मर्सकोले दोनों निवासी मलोथर को सिर, हाथ-पैर में चोट आई। सुंदरलाल काजेल की रिपोर्ट पर बाइक चालक दीपक उइके खिलाफ केस दर्ज किया।



फरियादी सुंदरलाल हम्माली करता है। बुधवार को जमानी गेंहूं समर्थन मूल्य से मजदूरी करके रात करीब साढ़े बजे साइकिल से अपने गांव जा रहा था। उसके साथ में साथी सुरेश कुमार भी था। रास्ते में गुरुकुल पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक ने फरियादी की साइकिल को टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार और साइकिल चालक गिर गया।

खबरें और भी हैं...