पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झोंका आने से दक्षिण एक्स. से नीचे गिरा युवक, मौत

झोंका आने से दक्षिण एक्स. से नीचे गिरा युवक, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा एक युवक शुक्रवार को केसला स्टेशन के करीब खंभा नंबर 787/6 के पास गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे मृतक के चचेरे भाई अर्जुन मालवीय और अन्य साथी ट्रेन से उतरे और मौके पर पहुंचे। उन्होंने केसला पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक नीरज पिता नाथूलाल मालवीय (22) निवासी धनोरा जिला आगर है। बताया जाता है वह साथियों के साथ हैदराबाद काम करने गया था।

खबरें और भी हैं...