इटारसी। फुटबॉल मैच का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल।
भास्कर संवाददाता | इटारसी
रेलवे वॉइस फुटबॉल क्लब की न्यू यार्ड खेल मैदान पर शनिवार से रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। शाम 6 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल ने प्रतियोगिता के प्रारंभ में फीता काटा। पहला मैच सांई क्लब और रेलवे बॉयस सी के बीच खेला गया। इसमें सांई क्लब ने 2-1 जीत हासिल की। क्लब के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया शनिवार को एक मैच हुआ है। रविवार से मैच की संख्या बढ़ेगी। इस अवसर पर अतिथि किशोर मैना, विजेंद्र कुमावत, राकेश जाधव, लालू गौर, यार्ड चौकी प्रभारी रिदुदमन राजपूत, राकेश चंदेले, रमेश पाटिल, रवि चौधरी, रेलवे स्कूल प्राचार्य गुप्ता सर, आयोजन समिति अध्यक्ष संतोष शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।