पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीआरओ ने डीजल शेड को 2 0 से पराजित कर जीती विजेता ट्रॉफी

टीआरओ ने डीजल शेड को 2-0 से पराजित कर जीती विजेता ट्रॉफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइनल मुकाबला डीजलशेड और टीआरओ टीम के बीच हुआ

भास्कर संवाददाता | इटारसी

रेलवे कर्मचारी मस्जिद हुदा द्वारा न्यू यार्ड हमसफर मैदान पर आयोजित तीन दिन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार रात 9 बजे समापन हुआ। फाइनल मुकाबला डीजलशेड और टीआरओ टीम के बीच शाम 7.30 बजे फाइनल मैच शुरू हुआ। इसमें टीआरओ टीम ने 2-0 से डीजल शेड को पराजित कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा और विशेष अतिथि डब्ल्यूसीआरईयू के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय किया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता, उपविजेता टीम व सभी खिलाड़ियों को शील्ड व प्रमाणपत्र बांटे गए। समिति के शेख फारुख ने बताया तीन दिवसीय टूर्नामेंट 17 मई से शुरू हुआ। इसमें रेलवे की अलग-अलग विभाग की चार टीमें डीजल शेड, टीआरएस, इलेक्ट्रिकल और टीआरओ ने हिस्सा लिया।

शुक्रवार रात को टीआरएस और टीआरअो टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें टीआरओ विजयी रही थी। टूर्नामेंट में समिति सदस्य राजू यादव, मेहराज सिसौदिया, शेख यूनिस, मुन्ना पाल, राजेंद्र दुबे, गणेश चौधरी, सज्जन यादव, नीलेश सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...