आग से इतना नुकसान : 20 माह पुराना ट्रैक्टर ( एमपी05 एएच 4450) जल गया। दूसरा ट्रैक्टर( एमबीसी 8686) आंशिक रूप से जला। स्प्रे पंप 30 हजार, स्पिंगलर पाइप और पंप 15 हजार, 15 पाल 30 हजार, कीटनाशक दवाइयां व खाद 20 हजार, 5 ड्रम 5 हजार और बिस्तर पलंग व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।
इटारसी| नेशनल हाईवे पर प्लायवुड फैक्टरी से लगे एक खेत में शनिवार को दो ट्रैक्टर, कृषि उपकरण व खेत-खलिहान में रखा सामान जल गया। आग से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। घटना पुरानी इटारसी के पटेल मोहल्ले के किसान विपिन चंद्र पटेल के खेत में हुई। उन्होंने घटना का कारण खंभे में शार्ट सर्किट बताया। किसान ने बताया कंपनी को फोन लगाया पर अधिकारी या लाइनमैन नहीं आए। खेत से 33 केवी की लाइन निकली है। कंपनी को आगाह किया था आग लग सकती है।
शनिवार को तारों से आग लगी और 15 एकड़ में फैल गई। आग से खेत और खलिहान में रखे दो ट्रैक्टर व 15 पाइप जल गए। एक ट्रैक्टर पूरा जल गया जबकि दूसरा आधा जला है। खलिहान के मकान में रखा 80 हजार रुपए का सामान जल गया।