इटारसी-भुसावल पैसेंजर दो घंटे तक डोलरिया स्टेशन पर रोकी गई। गर्मी से यात्री परेशान हुए। पीने का पानी नहीं मिला। रेल यात्री संघ के सदस्य ने डीआरएम से शिकायत की। तब जनता एक्सप्रेस रोककर यात्रियों काे रवाना करवाया। इटारसी भुसावल पैसेंजर इटारसी से शाम 7 बजकर 20 मिनट पर चलकर डोलरिया स्टेशन पर 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंच गई। लेकिन चार एक्सप्रेस गाड़ियों को पास करने के बाद भी पैसेंजर को लगभग दो घंटे डोलरिया स्टेशन पर रोका गया। छोटे छोटे स्टेशन पर जाने वाले रेलयात्री महिला, बच्चे व बुजुर्ग गर्मी से परेशान रहे। उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिला। नियमित रेलयात्री संघ के अध्यक्ष विनीत राठी ने यह परेशानी स्टेशन पर शिकायत पुस्तिका में दर्ज की। मोबाइल पर डीआरएम सहित अन्य अधिकारी को अवगत कराया।
तब 13201जनता एक्सप्रेस को डोलरिया स्टेशन पर खड़ा किया जिससे बानापुरा, टिमरनी, हरदा जाने वाले रेलयात्री उससे रवाना हो गए।
भास्कर संवाददाता | इटारसी