इटारसी| रामपुर थाना क्षेत्र में किशोरी द्वारा चाचा पर लगाए छेड़छाड़ के मामले में एक महीने बाद नया मोड़ आया है। 19 मई को आरोपी की प|ी ने कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र रामपुर थाना प्रभारी को दिया। जिसमें लिखा है उसके पति पर लगे आरोप को गलत हंै। जेठ ने पति को झूठे केस में फंसाया है। वो ईर्ष्या रखते हंै। महिला ने आवेदन में लिखा कि पति पर भतीजी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्काे एक्ट का केस दर्ज किया। पति को बिना जुर्म किए ही जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आम्रपाली दाहत ने बताया किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था।
विवेचना कर चालन कट गया है।