पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाइट ड्यूटी पर गए रेलकर्मी के आवास का कंुदा तोड़कर Rs. 20 हजार, चेन अंगूठी चुराए

नाइट ड्यूटी पर गए रेलकर्मी के आवास का कंुदा तोड़कर Rs. 20 हजार, चेन-अंगूठी चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयार्ड रेलवे कॉलोनी में एक रेलकर्मी के सूने आवास के दरवाजे का कुंदा तोड़कर चोर 20 हजार रुपए और सोने की चेन-अंगूठी ले गए। घटना रात की है जब आवास में ताला लगाकर रेलकर्मी ड्यूटी पर गए थे। तीसरी लाइन में किराना दुकान का ताला तोड़ने वाले चोर को बैंक गार्ड ने पुलिस के हवाले कर दिया। न्यूयार्ड के रेल आवास नंबर आरबी सेकंड डी -286 में चोरी उस समय हुई जब शुक्रवार-शनिवार की रात 12 बजे रेलकर्मी दिलीप यादव जीसी -5 में नाइट ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी ड्यूटी सुबह आठ बजे तक थी। उसी समय चोर घर में घुसे। यादव सुबह 8:20 बजे ड्यूटी से घर आए तो देखा बाहर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ है। कमरे में रखा दीवान खुला हुआ था। उसमें रखे कपड़े बिखरे पड़े थे। चाेरों ने सूटकेस भी खोला। उसमें रखे कागजात बिखरा दिए। रेलकर्मी दिलीप ने बताया कि उनकी प|ी को डिलेवरी हुई इस कारण से वे गोरखपुर में थी। वे भी गोरखपुर जाने वाले थे। इसी कारण घर में 20-25 हजार रुपए केश लाकर रखे थे। चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम तक चोरों का सुराग नहीं मिल सका।

चोर को बैंक गार्ड ने पकड़ा

गोपाल किराना दुकान में शनिवार तड़के साढ़े चार बजे एक चोर ने चोरी करने की कोशिश की। इसी लाइन में यश बैंक के गार्ड ने चोर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सूचना मिलने पर पुलिस आ गई। चोर को थाने भिजवा दिया गया।

000

खबरें और भी हैं...