इटारसी | डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल में शनिवार को एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भारत सरकार के आयुष्मान भारत कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एके शिवानी ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत के तहत गरीब, मजदूर और कमजोर तबके के हर परिवार काे 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा। इसका लाभ प्रत्येक परिवार का कार्ड बनाकर दिया जाएगा। जिसके तहत चिन्हित निजी अस्पतालों में भी यह परिवार के सदस्यों का इलाज हो सकेगा। कार्ड बनाने से पूर्व सर्वे होगा। यह सर्वे आशा कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा किया जाएगा। योजना व सर्वे के संबंध में बैठक में सभी जानकारी दी गई।