इटारसी | वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के टीआरएस/टीआरडी की इटारसी इकाई में उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया। टीआरडी कार्यालय में टीआरएस और टीआरडी शाखा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष जवाहर सिंह का स्वागत फूलमालाएं पहनाकर किया। इस दौरान शाखा के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, सचिव मनोज जोसेफ, यूथ विंग अध्यक्ष आकाश यादव, मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ला, सुरेश धुरिया, एनएस बघेल, शिवकुमार, सुनील, विशाल, संजय, राजेश सहित अन्य उपस्थित थे।