पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 33 केवी लाइन पर पेड़ों की छंटाई, 6:40 घंटे सप्लाई प्रभावित

33 केवी लाइन पर पेड़ों की छंटाई, 6:40 घंटे सप्लाई प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी | रामपुर गुर्रा से पथरौटा सब स्टेशन तक प्री मानसून मेंटनेंस का काम पूरा कर लिया गया है। इस कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली सप्लाई 6घंटे 40 मिनट तक बंद रखी गई। बिजली के तारों में बाधा बनी वृक्षों की शाखाओं की कटाई-छंटाई की गई। इंसुलेटर बदलकर नए तार भी डाले गए। ग्रामीण क्षेत्र के एई वीके चौधरी और जेई अरूण चंदेल के साथ 20 बिजली कर्मियों ने सात घंटे तक ग्रामीण क्षेत्र से निकली 33 केवी लाइन पर रखरखाव कार्य किया। इसके लिए सुबह 9:05 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक बिजली बंद की गई। इसका असर सोनतलाई, बिछुआ, रामपुर गुर्रा, चिल्लई, रूपापुर सहित आसपास के 22 गांवों पर रहा।

खबरें और भी हैं...