इटारसी | गर्मी तेज होती जा रही है। दो दिन से तापमान 44 डिग्री के पास चल रहा है। शनिवार को तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया था। रात का तापमान भी 27 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अब तेज गर्मी की आशंका जताई है। शनिवार को सुबह से ही तापमान बढ़ रहा था। सुबह 8.30 बजे तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया था। सुबह 11.30 बजे तापमान 40 डिग्री पर था।