इटारसी| सन टू ह्यूमन का कुंडलिनी जागरण व ऊर्जा ध्यान शिविर 21 मई से सोनासांवरी नाका के द ग्रेंड एवेन्यू परिसर में शुरू हो रहा है। शिविर 10 दिनोंे तक चलेगा। रोजाना सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक ध्यान किया जाएगा। शिविर में 400 साधक हिस्सा ले रहे हैं। नए साधकों का पंजीयन शिविर स्थल पर सोमवार की सुबह तक होगा। शिविर में सही व संतुलित आहार व व्यायाम और ध्यान के बारे में बताया जाएगा।
परिवार में कैसे शांति व समृद्धि आए इसके सूत्र बताए जाएंगे।