पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माण मजदूरों की बैठक में बजरी से रोक हटाने की जरूरत बताई

निर्माण मजदूरों की बैठक में बजरी से रोक हटाने की जरूरत बताई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा। निर्माण मजदूर यूनियन सीटू की बैठक सोमवार को यूनियन कार्यालय पर विधि सचिव रामनारायण पहाडिय़ा की अध्यक्षता में हुई। यूनियन सचिव राकेश महावर ने बैठक में मजदूरों को श्रम विभाग से मिलने वाली लाभकारी योजनाओं ,भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यकारी कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही निर्माण मजदूरों को श्रम विभाग में पंजीयन करवाने व श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि बजरी पर रोक लगी होने के कारण मजदूरों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो चुका हैं। इसलिए अतिशीघ्र बजरी पर लगी रोक को हटाकर स्थानीय नदियों से बजरी चालू करवाई जावें ताकि निर्माण श्रमिकों को पेट पालन हेतु रोजगार मिल सकें। उन्होंने बताया कि 1 मई को विश्व मजदूर दिवस पर सुबह साढ़े 10 बजे कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी। इसमें सभी मजदूर आवश्यक रूप से भाग लें। बैठक में यूनियन अध्यक्ष बजरंगलाल महावर,गोपाललाल महावर, मांगीलाल बैरवा, शिवप्रकाश कुशवाह, ब्रह्मानंद ढ़ोली, रामचंद्र महावर, नरोत्तम महावर, सत्यनारायण महावर, हरीश राठौर, प्रेम पेंटर, महावीर पांचाल, बृजमोहन, राजू महावर, राजेंद्र गोमे, रामबाबू, धनराज बैरवा, छोटू लाल, त्रिलोक चंद महावर, रामदेव महावर, मुरारीलाल बैरवा भी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...