पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इटावा ब्लॉक में 28 मई से 9 जून तक मनाएंगे गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

इटावा ब्लॉक में 28 मई से 9 जून तक मनाएंगे गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक शुक्रवार को सामुदायिक चिकित्सालय प्रांगण इटावा में बीसीएमओ सतीश खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डा. गिरधर गुप्ता ने बताया कि 28 मई से 9 जून तक गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्त रोग से बचाव एवं स्वच्छता के विषय में लोगों को जागरूक करेंगी।

डा. गुप्ता ने बताया ब्लॉक इटावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा में अब महिलाओं के लिए गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध है जिन्हें प्रति तीन महीने में एक बार लगवाकर गर्भधारण रोक सकते है एवं जब गर्भधारण करना हो इस लगवाना बंद कर सकते हैं। इससे दो बच्चों के जन्म के बीच में अंतराल रखने हेतु यह इंजेक्शन अधिक कारगर है और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा पर निशुल्क उपलब्ध है। बीसीएमओ डा. खंडेलवाल ने बैठक में समस्त स्टॉफ को राजश्री योजना में द्वितीय किश्त का बकाया भुगतान जल्द करवाने को निर्देशित किया। सभी कर्मचारियों को मौसमी बीमारियों के प्रति विशेष सावधानी बरतने, एंटी लार्वा गतिविधियों को करने, ग्रामवासियों के मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही सभी चिकित्सीय कार्य लक्ष्य के अनुसार समय पर पूर्ण करने के लिए कहा गया। बैठक में इटावा ब्लॉक के समस्त चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, एलएचवी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर ने भाग लिया।

इटावा में चिकित्सा विभाग की मासिक बैठक में दी जानकारी

इटावा. ब्लॉक चिकित्साकर्मियों की बैठक में मौजूद सदस्य।

खबरें और भी हैं...