पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर भवन, अग्निशमन केंद्र का किया शिलान्यास

अंबेडकर भवन, अग्निशमन केंद्र का किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा । विधायक विद्याशंकर नंदवाना द्वारा इटावा में अंबेडकर भवन व अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन धर्मेंद्र आर्य ने की। विधायक नंदवाना ने कहा कि वर्षों से लंबित गेंता माखीदा पुल का जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा हैं। साथ ही इटावा में कॉलेज खुलने से विद्यार्थियों को नगर में ही उच्च शिक्षा मिल सकेंगी । वहीं इटावा गेंता व केथूदा सड़क का जल्द ही निर्माण होगा।

वहीं इटावा में अग्निशमन केंद्र खुलने से आगजनी की घटनाओं पर समय पर काबू पाया जा सकेगा। लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता हैं । इसके लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर पालिका चेयरमैन धर्मेंद्र आर्य ने कहा कि पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में इन बीते साढ़े चार सालों में जितने विकास कार्य हुए हैं वह साठ सालों में भी नहीं हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभू लाल वर्मा, उप चेयरमैन भरत पारेता, ,ककरावदा सरपंच विजयशंकर नागर, गजेंद्र गोयल, केएल मीणा,जिला प्रवक्ता हनुमान नागर,नंदबिहारी पारेता, प्रवक्ता नरेश खंडेलवाल, पंचायत समिति सदस्य हरिप्रकाश मीणा,डूंगरली सरपंच तेजमल आर्य, सचिन चौधरी, विशाल सिंह राजावत, पवन नंदवाना, ईओ जितेंद्र सिंह पारस भी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...